अंबेडकर नगर, अक्टूबर 11 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। नगर का अयोध्या मार्ग दूधिया रोशनी से जगमगा उठा है। अब रात में आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी नहीं होगी। खास बात यह है कि रविवार से नवरात्र पर्व का शुभारंभ हो चुका है। ऐसे में दुर्गा पूजा उत्सव भी शुरू होने वाला है। लाइटों के लग जाने से श्रद्धालुओं को आने जाने में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। बीते दिनों नगर पालिका परिषद अकबरपुर ने 99 लाख रुपये की लागत से अयोध्या मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पुराने तहसील तिराहे से उर्मिला नर्सरी तक नौ मीटर हाइट के सौ पोल लगवाए थे। सभी पर सिंगल लाइट लगवाई गई थी। इस बीच अब ट्रायल के बाद सभी लाइटें सुचारु रूप से प्रकाशित होने लगी है। इससे अयोध्या मार्ग शाम होते ही दूधिया रोशनी से जगमगा उठता है। बत...