अंबेडकर नगर, नवम्बर 7 -- Ambedkar Nagar News: भीटी, संवाददाता। भीटी थाना क्षेत्र में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। दुबौली मोड़ के पास शनिवार को आमने-सामने दो वाहनों की जोरदार टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीटी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के ढोलबजवा गांव निवासी राहुल निषाद अपनी बाइक पर एक महिला और एक बच्चे को बैठाकर अपने घर जा रहा था। वह जैसे ही दुबौली मोड़ के पास पहुंचा, सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन से उसकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि राहुल बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा।...