अंबेडकर नगर, सितम्बर 30 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, संवाददाता। मालीपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को घर की दीवार पर प्लास्टर के लिए पानी डालना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुआ। दीवार में उतरे विद्युत करंट की चपेट में आने से युवक अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजन आनन-फानन में उसे जलालपुर के एक निजी चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालपुर रेफर कर दिया गया। सीएचसी पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मालीपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास रहने वाले मोहनलाल अग्रहरि का करीब 28 वर्षीय पुत्र विकास अग्रहरि बुधवार को अपने घर की दीवार पर प्लास्टर कराने के लिए पानी डाल रहा था। परिजनों के मुताबिक दीवार में किसी स्थान से विद्युत ...