अंबेडकर नगर, अक्टूबर 28 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, संवाददाता। मालीपुर थाना क्षेत्र के नसीरपुर कैथी गांव में कमरे की दीवार तोड़ने का विरोध करने पर एक महिला की लात-घूंसों, डंडे और ईंट से पिटाई करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव निवासी सविता सिंह के मुताबिक, 27 अक्तूबर की सुबह करीब आठ बजे ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र स्व. सिद्धेश्वर प्रताप सिंह और उनकी पत्नी रश्मि सिंह उनके कमरे की दीवार जबरन तोड़ने लगे। विरोध करने पर दोनों मारपीट करने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे, जिसके बाद उनकी जान बच सकी। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: दीवार तोड़ने का विरोध करने पर महिला को पीटा, धमकी आरोप है कि ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। प्रभारी ...