अंबेडकर नगर, नवम्बर 3 -- Ambedkar Nagar News: इंदईपुर, संवाददाता। दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही बसखारी बाजार में पटाखों के अवैध भंडारण और बिक्री का मामला सामने आने लगा है। मंगलवार को बसखारी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बाजार स्थित एक जनरल स्टोर की दुकान पर छापेमारी कर 404 किलोग्राम पटाखा बरामद किया। पुलिस ने बिना लाइसेंस पटाखों का भंडारण करने के आरोप में दुकानदार राजन जायसवाल पुत्र कृष्ण कुमार निवासी बसखारी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से बाजार के व्यापारियों में हड़कंप मच गया। दीपावली से ठीक पहले बसखारी बाजार में पटाखों की बिक्री और आपूर्ति की तैयारियां चल रही थीं। इसी बीच पुलिस को मुखबिर के जरिए बाजार में एक दुकान पर भारी मात्रा में पटाखों के अवैध भंडारण की सूच...