Ambedkar Nagar News: दिनदहाड़े घर से जेवर चोरी
अंबेडकर नगर, अक्टूबर 7 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, संवाददाता। जैतपुर थाना क्षेत्र के भिटौरा दक्षिण गांव में बुधवार को चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवर पार कर दिए। घटना सुबह करीब नौ बजे की बताई जा रही है। गांव निवासी नंदकुमार यादव की पत्नी संगीता खेत में चारा काटने गई थीं। लौटने पर घर के चैनल गेट का ताला टूटा मिला। अंदर बक्से में रखे कपड़े बिखरे थे और जेवर गायब थे। चोरी की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची जैतपुर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। एसओ प्रेमचंद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.