Ambedkar Nagar News: दहेज उत्पीड़न और मारपीट की शिकायत, पति हिरासत में
अंबेडकर नगर, अक्टूबर 15 -- Ambedkar Nagar News: सैदापुर, संवाददाता। पत्नी के फोन पर बातचीत करने और दहेज में मिली मोटरसाइकिल जीजा के नाम होने को लेकर पति के संदेह ने दांपत्य जीवन में दरार डाल दी। आरोप है कि इसी बात को लेकर पति ने पत्नी की पिटाई कर दी। पति की प्रताड़ना से परेशान पत्नी ने अपने माता-पिता के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपित पति को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के माऊख गांव निवासी युवती की शादी जून 2026 में असमान पट्टी गांव निवासी सूरज के साथ हुई थी। शादी में युवती के पिता ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार घरेलू सामान समेत अन्य वस्तुएं उपहार स्वरूप दी थीं। आरोप है कि ससुराल पहुंचने के बाद से ही पति पत्नी पर संदेह करने लगा। दहेज में दी गई मोटरसाइकिल जीजा के नाम होने को लेकर उसका शक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.