Ambedkar Nagar News: दरगाह नई बस्ती मार्ग समतल होते ही वाहनों का आवागमन शुरू
अंबेडकर नगर, अक्टूबर 18 -- Ambedkar Nagar News: किछौछा, संवाददाता। प्रसिद्ध सूफी संत हजरत मखदूम अशरफ की किछौछा दरगाह की नई बस्ती में किछौछा नगर पंचायत प्रशासन के तरफ से मिट्टी डालकर मार्ग को समतल करने से आने वाले यात्री/जायरीन के वाहनों का आवागमन एक बार फिर शुरू हो गया है। दरगाह की नई बस्ती में दोनों तरफ नालियों का निर्माण लंबे समय से जारी है। इधर जल निगम ने भी पेय जल पाइप लाइन बिछाने के लिए खुदाई का काम शुरू किया था। मार्ग पर खुदाई के कारण वाहनों का आवागमन पिछले कुछ दिनों से बंद हो गया था। लेकिन निकाय किछौछा के ईओ उमेश कुमार पासी ने इलाकाई लोगों के अनुरोध पर मार्ग पर मिट्टी डलवा कर उसे समतल करवाया। जिसके फलस्वरूप वाहनों का आवागमन एक बार फिर शुरू हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.