Ambedkar Nagar News: दबंगों ने रास्ते में खड़ा किया दीवार, आवागमन अवरुद्ध
अंबेडकर नगर, सितम्बर 10 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। अकबरपुर तहसील क्षेत्र के भवानीपुर में दबंगों ने कच्चे रास्ते में दीवार खड़ा कर आवागमन को अवरुद्ध कर दिया है। गांव निवासी राम पूजन तिवारी ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र रास्ते से अतिक्रमण हटवाने व गड्ढे को दुरुस्त कराने की मांग की है। पत्र में कहा है कि रास्ते में विपक्षी मालिक तिवारी ने जबरन दीवार का निर्माण कर दिया है, जिससे लोगों के आने-जाने का रास्ता बंद हो गया है। पूर्व में भी रास्ते से अतिक्रमण हटाने के लिए उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया गया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: पुलिस व दबंगों के उत्पीड़न से पीड़ित वृद्ध एक माह से धरने पर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.