अंबेडकर नगर, जुलाई 23 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर,अम्बेडकरनगर, संवाददाता। अम्बेडकरनगर के जलालपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दंपती से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के विरुद्ध मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोनगांव गांव निवासी असगरी पत्नी मोहम्मद फिरोज ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह अपने पति के साथ जौनपुर जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र स्थित समैसा गांव में अपनी बेटी सावरीन के घर मिलने गई थीं। आरोप है कि वहां पड़ोसी जैनुद्दीन पुत्र हमीद, उसकी पत्नी किताबुल तथा खुर्शीद पुत्र मिन्नू ने पुरानी रंजिश को लेकर उनकी बेटी के घर पहुंचकर गाली-गलौज की। इस संबंध में शाहगंज थाने में भी शिकायत दी गई है。 यह भी पढ़ें- Rampur News: मुकदमा वापस न लेने...