अंबेडकर नगर, अक्टूबर 8 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। आगामी त्योहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में एडीजी लखनऊ जोन प्रवीण कुमार ने पुलिस लाइन सभागार में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा गोष्ठी आयोजित कर जिले की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा बैठक में आईजी अयोध्या रेंज सोमेन बर्मा, जिलाधिकारी ईशा प्रिया, पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह समेत जनपद के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे। बैठक के दौरान आगामी त्योहारों के मद्देनजर संवेदनशील क्षेत्रों, धार्मिक स्थलों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी न...