अंबेडकर नगर, सितम्बर 6 -- Ambedkar Nagar News: अंबेडकरनगर, संवाददाता। त्योहारों की तैयारी शुरू होने से पहले ही महंगाई ने पूजा की टोकरी से लेकर रसोई तक का बजट बिगाड़ दिया है। किराना, पूजा सामग्री, मिठाई, फल और सब्जियों के दाम बढ़ने से आम परिवारों की जेब पर दबाव बढ़ गया है। चीनी का भाव 42 से बढ़कर 65 रुपये किलो हो गया है। काजू 750 से 1000, बादाम 700 से 1080, किशमिश 280 से 480 और तिल का तेल 145 से 200 रुपये किलो पहुंच गया है। सब्जियों में प्याज 30 से 60 और परवल 40 से 80 रुपये किलो हो गया है। गणेश चतुर्थी, नवरात्र, दशहरा, करवा चौथ, धनतेरस और दीपावली जैसे त्योहारों में मांग बढ़ने के साथ कीमतों पर और दबाव पड़ने की आशंका है。

महंगाई का प्रभाव बीते कुछ समय में रोजमर्रा की जरूरतों वाली सामग्री के दाम में लगातार बढ़ोतरी हुई है। काजू, बादाम और किशमि...