Ambedkar Nagar News: तेजी से गड्ढा मुक्त की जा रहीं जिले की 25 प्रमुख सड़कें
अंबेडकर नगर, अक्टूबर 4 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा उत्सव को देखते हुए ज़िला प्रशासन एवं लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने श्रद्धालुओं और पूजा समितियों की राह आसान करने के लिए कमर कस ली है। फेस्टिव मार्ग के तहत जिले के 25 सड़कों को चिन्हित कर उन्हें गड्ढामुक्त करने का काम तेजी से चल रहा है। मुख्यमंत्री ने बीते दिनों स्पष्ट आदेश जारी किए थे कि पूजा पांडालों के आसपास के क्षेत्रों और प्रतिमा विसर्जन के लिए इस्तेमाल होने वाले सभी प्रमुख मार्गों को त्यौहार शुरू होने से पहले हर हाल में पूरी तरह गड्ढा मुक्त बनाया जाए। इसी क्रम में पीडब्ल्यूडी विभाग ने जिले भर की सभी तहसीलों का सर्वेक्षण कर 25 सबसे महत्वपूर्ण सड़कों का चयन किया है। इन विशेष रूप से चिन्हित सड़कों को फेस्टिव मार्ग का नाम दिया गया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.