Ambedkar Nagar News: तीन वांछित गिरफ्तार
अंबेडकर नगर, अक्टूबर 7 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, संवाददाता। मालीपुर पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर-जमानतीय वारंट के आधार पर तीन वारंटी अभियुक्तों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष तनुज कुमार पाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम ज्योतिपुर समैसा से सुमन कुमारी पत्नी शिव सहाय व राम चन्दर पुत्र पारसनाथ को धोखाधड़ी से संबंधित मामले में गिरफ्तार किया। वहीं दूसरी टीम ने ग्राम सेठाकला निवासी सुगन्धे उर्फ सत्यप्रकाश पुत्र गौरीशंकर को पकड़ा। पुलिस के अनुसार तीनों के खिलाफ न्यायालय से गैर-जमानतीय अधिपत्र जारी था। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद सभी को न्यायालय में पेश किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.