अंबेडकर नगर, सितम्बर 25 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, संवाददाता। नगर पालिका परिषद जलालपुर के बहुप्रतीक्षित टैक्सी स्टैंड की नीलामी आखिरकार शुक्रवार को पूरी हो गई। पिछले छह माह में तीन बार बोली की प्रक्रिया होने के बावजूद मामला अंतिम रूप नहीं ले सका था। इस बार तीन बोलीदाताओं की मौजूदगी में हुई नीलामी में योगेंद्र यादव ने 24 लाख 11 हजार रुपये की सर्वाधिक बोली लगाकर छह माह के लिए टैक्सी स्टैंड का ठेका अपने नाम कर लिया। नगर पालिका परिषद में चेयरमैन खुर्शीद जहां की अध्यक्षता में टैक्सी स्टैंड की नीलामी प्रक्रिया संपन्न हुई। नीलामी में तीन लोगों ने हिस्सा लिया। बोली की शुरुआत फिरोज अहमद की ओर से 21 लाख रुपये से की गई। इसके बाद बोली बढ़ती गई और योगेंद्र यादव ने 24 लाख 11 हजार रुपये की सर्वाधिक बोली लगाकर ठेका हासिल कर लिया। वहीं किरन देवी ने ...