अंबेडकर नगर, अगस्त 11 -- Ambedkar Nagar News: टांडा, संवाददाता। अधिवक्ता संघ टांडा के सत्र 2026-27 के वार्षिक चुनाव की नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद विभिन्न पदों के लिए दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की सूची जारी कर दी गई है। एल्डर्स कमेटी अध्यक्ष शैलेंद्र उपाध्याय के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए चार अधिवक्ताओं ने नामांकन दाखिल किया है। इनमें अभिमन्यु यादव, नरेंद्र पांडे, दिलीप मांझी तथा रामदास यादव शामिल हैं। इनमें नरेंद्र पांडे पूर्व अध्यक्ष रहे हैं, दिलीप मांझी को छोड़कर अन्य पहली बार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए राम लाल राव ने नामांकन किया है। उपाध्यक्ष पद के लिए जमाल अहमद तथा मेराज अंसारी का नाम शामिल है। महामंत्री पद के लिए चार अधिवक्ताओं ने अपनी दावेदारी पेश की है। इनमें चंद्रेश वर्मा, पारस नाथ प्रजापति, संजीव ...