अंबेडकर नगर, अगस्त 30 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। कार्यालय के निकट आवास रहने की योजना के तहत अकबरपुर नगर स्थित एसडीएम आवास के निकट फोर टाइप के चार नए आवास का निर्माण होगा। तीन करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से होने वाले आवास के निर्माण की मंजूरी के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।

नई योजनाएं वहीं फोर टाइप के चार आवास का निर्माण पहले से ही चल रहा है। ऐसे में चार नए आवास के निर्माण से सम्बंधित अधिकारियों को व्यापक लाभ मिलेगा। अधिकारियों को कार्यालय तक पहुंचने में अधिक समय न लगे, इसके लिए कार्यालय के निकट अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस फोर टाइप आवास निर्माण योजना को शासन ने मंजूरी प्रदान की थी। इसके तहत विगत वर्ष अकबरपुर नगर स्थित एसडीएम आवास के निकट अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस चार फोर टाइप आवास के निर्माण को शासन ने मंजूरी प्रदा...