अंबेडकर नगर, अक्टूबर 15 -- Ambedkar Nagar News: सैदापुर, संवाददाता। मकान पर लगे ताले के ऊपर अपना ताला लगाने और बाद में ताला तोड़कर मकान में घुसकर कब्जा करने का आरोप लगा है। विरोध करने पर मकान मालिक के साथ मारपीट भी की गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के तहिरापुर गांव निवासी रामकीरत चौधरी ने वर्ष 2022 में राधेश्याम से जमीन खरीदी थी। जमीन पर मकान भी बना हुआ है। आरोप है कि गांव के बच्चा राम और उनकी पत्नी शकुंतला ने मकान में पहले से लगे ताले के ऊपर अपना ताला लगा दिया था। बताया जाता है कि रामकीरत किसी काम से न्यायालय गए थे। इसी दौरान आरोपित दंपती ने कथित तौर पर मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर लिया और कब्जा कर लिया। वापस लौटने पर रामकीरत ने मकान खाली करने को कहा तो वि...