अंबेडकर नगर, अक्टूबर 25 -- Ambedkar Nagar News: भीटी, संवाददाता। अहिरौली थाना क्षेत्र में तालाब की भूमि पर लगे पेड़ों की कटान का मामला सामने आया है। सराय जंगल ग्राम पंचायत के चाचिकपुर गांव में तालाब के किनारे 19 पेड़ों के कटे होने की जानकारी मिलने पर वन विभाग की ओर से दी गई तहरीर के बाद अहरौली पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। 23 अक्टूबर को ग्राम प्रधान श्यामकली पत्नी लक्ष्मण वर्मा के माध्यम से वन विभाग के अधिकारियों को सूचना मिली कि गांव के तालाब पर लगे पेड़ काटे जा रहे हैं। सूचना मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारी संबंधित स्थल पर पहुंचकर जांच किया, जहां कुल 19 पेड़ कटे पाए गए। थाना अध्यक्ष अहिरौली दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि वन विभाग के बीट प्रभारी सर्वेश कुमार सिंह की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर नामजद मुकदमा पंजीकृत करके जांच शुरू कर दी ...