अंबेडकर नगर, जुलाई 7 -- Ambedkar Nagar News: सद्दरपुर, संवाददाता। तहसील टांडा में कार्यरत एक लेखपाल अपने स्थानांतरण के महीनों बाद भी क्षेत्र में डटा हुआ है और जिलाधिकारी के स्थानांतरण आदेश को ठेंगा दिखाते हुए बिना टांडा खास के नक्शे के नगर में स्थित तालाबों को भू-माफिया से सांठगांठ कर उन्हे उसपर लगातार अवैध कब्जा कराया जा रहा है। सोमवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस में आए एक तालाब पटवाने के प्रकरण में एसडीएम ने कोतवाली टांडा पुलिस को जांचोपरान्त कार्रवाई का निर्देश दिया है। तहसील टांडा के ग्राम टांडा खास का मानचित्र दशकों पहले चोरी हो गया था, जिसके कारण टांडा खास में किसी भी जमीन की पैमाइश बंद थी,आरोप है कि लेखपाल सत्यम सिंह टांडा नगर के मोहल्ला काजीपुरा, सकरावल, हयातगंज, तलवापार, छज्जापुर में तमाम विवादित जमीनों पर कब्जा कराया, जिसके कारण अति...