अंबेडकर नगर, जुलाई 29 -- Ambedkar Nagar News: सद्दरपुर, संवाददाता। नगर पालिका परिषद टांडा द्वारा रजिस्टर्ड ताजिया चौक के स्थान पर कराए गए घटिया निर्माण कार्य के भुगतान प्रकरण में नगर विकास मंत्री ने नगरपालिका परिषद टांडा के अधिशासी अधिकारी को तत्काल कार्यवाही कर आख्या तलब किया है। बीते दिनों मोहर्रम पर्व पर टांडा ताजियादार कमेटी के अनुरोध पर नगर विकास राज्य मंत्री व सचिव के निर्देशों के अनुपालन में निर्माण कार्य हुआ था। टांडा ताजियादार कमेटी के सचिव सैय्यद रईसुल हसन उर्फ गुड्डू ने बीते दिनों नगर विकास राज्य मंत्री को मोहर्रम पर्व पर टांडा रजिस्टर्ड ताजिया चौक के पास जर्जर व टूटी नाली, फुटपाथ सड़क क्रॉसिंग को मोहर्रम पर्व के पूर्व ठीक करने का लिखित अनुरोध किया गया था। मामले की गम्भीरता के दृष्टिगत राज्य मंत्री राकेश कुमार राठौर ने डीएम को क...