अंबेडकर नगर, अगस्त 8 -- Ambedkar Nagar News: टांडा, संवाददाता। स्थानीय तहसील में राजस्व न्याय व्यवस्था प्रभावी और सुविधाजनक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। न्यायालयों और कार्यालयों का लुक बदल दिया गया है।एयर कंडीशनर लगाने के साथ नए फर्नीचर उपलब्ध हो गया है। तहसील परिसर में पहले चरण में आरके कार्यालय, निर्वाचन कार्यालय और राजस्व संग्रह कार्यालय में एयर कंडीशनर लगाए गए थे। वहीं कंप्यूटर कक्ष, उपजिलाधिकारी कक्ष, तहसीलदार कक्ष, नाजीर कार्यालय तथा राजस्व निरीक्षक विश्राम कक्ष पहले से वातानुकूलित थे। अब इसे इस विस्तार करते हुए उपजिलाधिकारी न्यायालय, उपजिलाधिकारी (न्यायिक) न्यायालय, तहसीलदार न्यायालय, तहसीलदार (न्यायिक) कार्यालय तथा नायब तहसीलदार न्यायालय में भी एयर कंडीशनर स्थापित कर दिए गए। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: तहसील के न...