Ambedkar Nagar News: तहसीलदार के खिलाफ अधिवक्ता धरने पर
अंबेडकर नगर, सितम्बर 25 -- Ambedkar Nagar News: आलापुर, संवाददाता। तहसील आलापुर के तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव पर कथित भ्रष्टाचार के आरोप और बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रामप्रकाश तिवारी के साथ कथित अमर्यादित टिप्पणी के मामले को लेकर आलापुर अधिवक्ता संघ ने मोर्चा खोल दिया है। अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में धरना शुरू कर कार्रवाई की मांग उठाई है।
धरने की शुरुआत अधिवक्ताओं का आरोप है कि तहसील स्तर पर राजस्व संबंधी कार्यों में पारदर्शिता और निष्पक्षता को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच पूर्व अध्यक्ष के साथ कथित अमर्यादित व्यवहार का मामला सामने आने के बाद अधिवक्ताओं का आक्रोश और बढ़ गया। संघ ने इसे अधिवक्ता समुदाय के सम्मान और गरिमा से जुड़ा मामला बताते हुए विरोध शुरू किया है। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष हृदय राम और महामंत्री नरेंद्र यादव समेत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.