अंबेडकर नगर, जुलाई 28 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। तमंचे के बल पर हुए सोने की चेन लूटने के चर्चित मामले में आरोपी की जमानत अर्जी जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने मंजूर कर दी। मामला माह भर पूर्व जैतपुर थाना क्षेत्र के काली चौरा के पास का है। आजमगढ़ जिले की अहिरौला थाना क्षेत्र के हंसापुर निवासनी मीना पत्नी अभयराज के साथ बीते माह 20 जून को उस समय छिनैती हुई थी जिस समय वह मायके बाइक से जा रहीं थीं। जैतपुर स्थित काली चौरा के पास पहुंचने पर बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बट से पति अभयराज पर प्रहार करके महिला का चेन छीनकर भाग गए। अधिवक्ता शिवम मश्रिा ने सत्र न्यायालय में आरोपी जौनपुर जिले के सरपतहा थाना क्षेत्र के काजीपुर निवासी श्यामू उर्फ मिथलेश कुमार पुत्र ज्ञानदास की जमानत अर्जी पर अभियोजन ने विरोध किया। बचाव पक्ष के अधिवक्ता ...