Ambedkar Nagar News: तमंचा के साथ युवक गिरफ्तार
अंबेडकर नगर, अगस्त 31 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, संवाददाता। कटका पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर उस के विरुद्ध आर्म्स ऐक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया है। अपराधियों और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर कटका पुलिस टीम ने रविवार को नूरपुरकला गांव स्थित अंडरपास के पास से राहुल चौहान पुत्र ओमप्रकाश निवासी शेखनपुरवा, थाना रेउसा, जनपद सीतापुर को गिरफ्तार किया। एसओ कटका अक्षय पटेल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक घनश्याम वर्मा, उपनिरीक्षक प्रमेन्द्र प्रताप सिंह, कांस्टेबल हरेन्द्र यादव और कांस्टेबल रिहान अहमद शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.