Ambedkar Nagar News: तमंचा के साथ गिरफ्तार युवक को भेजा गया जेल
अंबेडकर नगर, अक्टूबर 12 -- Ambedkar Nagar News: विद्युतनगर, संवाददाता। थाना इब्राहिमपुर पुलिस ने जिया नहर के पास एक युवक को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है। थाना अध्यक्ष इब्राहिमपुर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान सूचना मिली कि जिया नहर के पास एक व्यक्ति अवैध असलहा लेकर जा रहा है। वह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। मुखबिर की सूचना पर उप निरीक्षक सुमित कुमार अपने हमराह सिपाहियों के साथ जिया नहर के पास पहुंच कर एक युवक के पास से एक अदत तमंचा 12 बोर तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया। पुलिस पकड़ में आए युवक की पहचान मोहम्मद साकिब पुत्र नजमुद्दीन उर्फ इमामुद्दीन निवासी अ लनपुर के रूप में हुई। मोहम्मद साकिब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.