अंबेडकर नगर, अक्टूबर 19 -- Ambedkar Nagar News: भीटी, संवाददाता। स्थानीय थाना पुलिस ने मोबाइल छिनैती की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन, एक अवैध देशी तमंचा, .315 बोर का जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में अतिरिक्त धाराएं बढ़ाते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक बेटी कृष्ण बली सिंह ने बताया कि बीते नौ अक्टूबर की शाम खजुरी और पिंगिरियावां के बीच बाइक सवार दो युवकों ने महमूदपुर बेला निवासी प्रभात कुमार का मोबाइल फोन झपट्टा मारकर छीन लिया था। घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर भीटी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। मुखबिर से मिली स...