Ambedkar Nagar News: डेढ़ सौ उपभोक्ताओं के बकाए पर बिजली विभाग ने काटे कनेक्शन
अंबेडकर नगर, अक्टूबर 25 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। बिजली विभाग बकाएदारों से वसूली के लिए वृहद चेकिंग अभियान चला दिया है। सोमवार दर्जन भर विद्युत उपकेन्द्रों में चलाए गए चेकिंग अभियान में बिलों की अदाएगी न करने वाले डेढ़ सौ उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए जबकि मौके पर कार्रवाई से बचने के लिए बकाएदारों ने करीब 10 लाख रुपए जमा भी किए। अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खंड अकबरपुर प्रेमचंद के निर्देश पर चले चेकिंग अभियान में अकबरपुर विद्युत उपकेन्द्र क्षेत्र में 15 बकाएदारों का कनेक्शन काटते हुए मौके पर पौने दो लाख रुपए जमा कराया गया। चेकिंग में एक्सईएन प्रेमचंद, एसडीओ वरुण कुमार व जेई धवन पाल साथ रहे। कांशीराम इंजीनियरिंग कालेज क्षेत्र में छह कनेक्शन काटते हुए 35 हजार, कटेहरी में 15 कनेक्शन काटने पर एक लाख 20 हजार, सेनपुर में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.