अंबेडकर नगर, अक्टूबर 18 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। एक तरफ जहां जल जीवन मिशन के तहत गांव गांव में घर घर तक जलापूर्ति की जा रही है तो वहीं अकबरपुर नगरपालिका क्षेत्र के पॉश क्षेत्र में शामिल गौहन्ना बाजार के सड़क के पूर्वी छोर पर अब तक जलापूर्ति के लिए पाइप लाइन ही नहीं बिछाई जा सकी है। नतीजा यह है कि लगभग तीन हजार की आबादी को जहां कई प्रकार की दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है, तो वहीं खरीदारी के लिए पहुंचने वाले लोगों को भी कई प्रकार की मुश्किलें होती है। अकबरपुर नगरपालिका क्षेत्र के विस्तारीकरण के बीच जब गौहन्ना बाजार नगर पालिका में शामिल हुआ, संबंधित क्षेत्र में रहने वाले लोगों व दुकानदारों के चेहरे खिल उठे थे। उन्हें लगा था कि अब उन्हें भी नगर पालिका की सुविधाओं का लाभ मिलेगा। हालांकि समय बीतने के साथ ही उनकी उम्मीदों क...