Ambedkar Nagar News: डेढ़ दर्जन थानों के तीन दर्जन गांवों में महिलाओं को किया गया जागरूक
अंबेडकर नगर, नवम्बर 22 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। रविवार को जिले के डेढ़ दर्जन थानों के तीन दर्जन गांवों में बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन पुलिसकर्मियों द्वारा किया गया। अकबरपुर कोतवाली के बनगांव व मोहनपुर गिरन्ट, बेवाना थाने के मलिकपुर व समोखपुर, सम्मनपुर के अशरफपुर व बल्लीपुर, बसखारी के पटना मुबारक व मकोइया, टांडा के कस्बा पूरब व सकरावल पश्चिम, अलीगंज के गोविन्दपुर व दहियावर, इब्राहिमपुर के मुवालपुर व भड़सारी, हंसवर के सिंहपुर व सेमरा नसीरपुर समेत अन्य थाना क्षेत्रों में बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन हुआ। सम्मेलन में महिला पुलिसकर्मियों ने बालिकाओं एवं महिलाओं के कानूनी अधिकार, महिला सुरक्षा सम्बंधी कानून, साइबर अपराध से बचाव, हेल्पलाइन नम्बर 1930 के बारे में जानकारी दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.