अंबेडकर नगर, नवम्बर 1 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। अकबरपुर अयोध्या मार्ग पर निर्माणाधीन कटेहरी बाईपास के निर्माणा में लगभग डेढ़ दर्जन किसान बाधक बन रहे हैं। दरअसल सम्बंधित किसानों की भूमि की रजिस्ट्री अब तक नहीं हो सकी है। 63 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले इस बाईपास का लगभग 70 प्रतिशत निर्माण पूर्ण हो चुका है। माना जा रहा है कि शीघ्र ही सम्बंधित किसानों की भूमि की रजिस्ट्री हो जाएगी, जिससे मार्च 2027 तक निर्माण कार्य पूर्ण हो जाएगा। बाईपास निर्माण से एक तरफ जहां कटेहरी बाजार में जाम की समस्या दूर होगी, तो वहीं अयोध्या जाने वाले लोगों को भी व्यापक राहत मिलेगी। अकबरपुर अयोध्या मार्ग पर सुचारु आवागमन के लिए फोरलेन का निर्माण लगभग पूर्ण हो चुका है। इसके अलावा अयोध्या जनपद में आने वाले गोशाईगंज व मयाबाजार में बाईपास का भी नि...