Ambedkar Nagar News: डीजे बजाने को लेकर विवाद, मारपीट में युवक का सिर फटा
अंबेडकर नगर, अक्टूबर 18 -- Ambedkar Nagar News: टांडा, संवाददाता। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बसावनपुर में दुर्गा पूजा पंडाल के पास डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर हमला कर दिया गया। मारपीट में युवक का सिर फट गया और उसे कई चोटें आईं। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, बसावनपुर गांव निवासी मेवालाल का पुत्र शैलेश कुमार बीती रात घर से कुछ दूरी पर स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में दुर्गा पूजा देखने गया था। इसी दौरान पंडाल के पास डीजे बजाने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि वहां मौजूद विकास कुमार पुत्र राम सम्हार ने शैलेश पर हमला कर दिया। मारपीट में शैलेश का सिर फट गया और उसके शरीर पर कई चोटें आईं। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने स्थानीय कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। शैलेश के पि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.