अंबेडकर नगर, अक्टूबर 30 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। डीएवी पब्लिक स्कूल टांडा के होनहार खिलाड़ियों ने डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया। नई दिल्ली के कर्नल सिंह स्टेडियम में तीन दिवसीय आयोजित राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की अंडर-19 कबड्डी टीम ने कांस्य (ब्रॉन्ज) पदक, जबकि अंडर-17 कबड्डी टीम ने रजत (सिल्वर) पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उल्लेखनीय है कि डीएवी पब्लिक स्कूल टांडा के खिलाड़ियों ने 3 से 5 अक्टूबर तक आयोजित डीएवी स्टेट स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया था। राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन के बाद खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और टीम भाव...