अंबेडकर नगर, नवम्बर 22 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। डीएम ईशा प्रिया ने सीडीओ वैभव मिश्रा की मौजूदगी में कृषि विभाग के एग्री जंक्शन योजना के प्रशिक्षित कृषि उद्यमी योजना के तहत चयनित नौ लाभार्थियों के ऋण आवेदनों की समीक्षा में बैंकों द्वारा पत्रावली डेढ़ माह बाद भी स्वीकृत न किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। डीएम ने एलडीएम को 25 नवम्बर तक अनिवार्य रूप से ऋण आवेदनों का निस्तारण करने के सख्त निर्देश दिए। साढ़े तीन लाख रुपए तक के ऋण में 42 हजार रुपए तक ब्याज अनुदान का प्रावधान है। बैठक में उपकृषि निदेशक डा. अश्विनी कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी अरविन्द कुमार चौधरी, सम्बंधित बैंक के अधिकारी व लाभार्थी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...