Ambedkar Nagar News: डीएम के फर्जी हस्ताक्षर कर 3.40 लाख रुपये हड़पे, मुकदमा दर्ज
अंबेडकर नगर, नवम्बर 10 -- Ambedkar Nagar News: सैदापुर, संवाददाता। जिलाधिकारी के फर्जी हस्ताक्षरयुक्त दस्तावेज तैयार कर 3.40 लाख रुपये हड़पने के मामले में न्यायालय ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने सम्मनपुर थानाध्यक्ष को आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना करने का आदेश दिया है। आजमगढ़ निवासी अब्दुल्लाह ने न्यायालय में प्रार्थनापत्र देकर बताया कि वह बसखारी क्षेत्र में गेस्ट हाउस संचालित करता है। इसी दौरान उसकी मुलाकात सम्मनपुर थाना क्षेत्र के ब्राहिमपुर, केशवपुर निवासी सत्यप्रकाश से हुई। आरोप है कि सत्यप्रकाश ने जिलाधिकारी कार्यालय में अच्छी पकड़ होने का दावा करते हुए एक मुकदमे में जुर्माने की रकम जमा कराने के नाम पर 84,502 रुपये पेटीएम से और 2,55,498 रुपये नकद ले लिए। इसके बाद जिलाधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर वाले दस्तावेज भी थमा दिए।पीड़ित का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.