Ambedkar Nagar News: डांस चैंपियनशिप में दिल से डांस एकेडमी के बच्चों का दबदबा
अंबेडकर नगर, अक्टूबर 23 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। पड़ोसी अयोध्या जनपद के बनवीरपुर में दुर्गा पूजा डांस चैंपियनशिप में दिल से डांस एकेडमी अकबरपुर के कलाकारों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में जिले के साथ अयोध्या, बस्ती, सुल्तानपुर, जनपदों के प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में दिल से डांस एकेडमी की ओर से संजना, ऋतिक, प्रिंस, श्रेया, खुशी एवं युवराज ने सहभागिता की। कड़े मुकाबले के बीच जूनियर वर्ग में श्रेया ने चौथा स्थान प्राप्त किया, जबकि सीनियर वर्ग में ऋतिक ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चौथा स्थान हासिल किया। दोनों की सफलता पर एकेडमी ने हर्ष व्यक्त किया है। वहीं डांस एकेडमी के निर्देशक, कोरियोग्राफर एवं कलाकार सत्यम गोंड सनी को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.