Ambedkar Nagar News: ठगी के दो मामलों में पुलिस ने डेढ़ लाख कराया वापस
अंबेडकर नगर, अक्टूबर 1 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। ठगी के दो मामलों में पुलिस ने पीड़ित के खाते में डेढ़ लाख रुपए वापस कराया। भीटी के प्रभारी निरीक्षक कृष्णबली सिंह के निर्देश पर आरक्षी सुमित कौशिक ने सियाराम की शिकायत को साइबर क्राइम पोर्टल पर दर्ज करने के उपरान्त सम्पूर्ण धनराशि 98 हजार रुपए खाते में वापस कराया। वहीं अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के औलियापुर निवासी विजय शंकर पुत्र ओमप्रकाश ने साइबर थाने में के्रडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर 50 हजार 628 रुपए ठगी की शिकायत किया था। अपराध की गम्भीरता के दृष्टिगत साइबर क्राइम पुलिस ने सम्पूर्ण धनराशि खाते में वापस कराया। प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश ने किसी अनजान व्यक्ति से खाते की जानकारी साझा न करने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: ठगी के दो मामलों में पुलिस ने डेढ़ लाख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.