Ambedkar Nagar News: ट्रैक्टर चालक पर हमला कर किया घायल
अंबेडकर नगर, नवम्बर 14 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, संवाददाता। कटका थाना क्षेत्र के सैदपुर (भियांव) गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक ट्रैक्टर चालक पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सैदपुर भियांव गांव निवासी रोशनलाल ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि वह अपने साले का ट्रैक्टर किराये पर चलाता है। 12 नवंबर को वह खेत की जुताई करने के बाद ट्रैक्टर दूसरे खेत में खड़ा कर रहा था। इसी दौरान आरोप है कि गांव के राजेंद्र पुत्र जैतू और संदीप पुत्र राजेंद्र प्रसाद उर्फ टेभई ने रास्ते में बाइक और ठेला खड़ा कर आवागमन बाधित कर दिया। इसके बाद पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करते हुए बोरा पकड़ने वाले हुक से उसके पेट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.