Ambedkar Nagar News: ट्रेन के सामने कूदकर जान देने वाले प्रेमी युगल की हुई पहचान
अंबेडकर नगर, नवम्बर 1 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, संवाददाता। मालीपुर थाना क्षेत्र के सैरपुर उमरन गांव के पास खजुरी-करौंदी रेलवे क्रासिंग पर शनिवार दोपहर बाद दून एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूदकर जान देने वाले युवक और युवती की पहचान हो गई है। दोनों जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के लाभापार गांव के निवासी थे। उनकी पहचान गुंजन पुत्री नंदलाल और चंदन पुत्र गुलाब चंद के रूप में हुई है। आधार कार्ड के अनुसार दोनों की उम्र 17-17 वर्ष है, जबकि परिजनों का कहना है कि दोनों की उम्र करीब 20 वर्ष थी। घटना की जानकारी मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। शनिवार दोपहर रेलवे क्रासिंग के पास पोल संख्या 890/09 के निकट दोनों दून एक्सप्रेस ट्रेन के सामने छलांग लगा दी थी। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: हाथ पर चंदन का नाम लिखकर गुंजन ने चुनी मौत हादसे में दो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.