अंबेडकर नगर, सितम्बर 22 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। पखवारा भर से बरसात न होने से एक फिर लोगों को चिपचिपाती गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। नगर क्षेत्र में जहां ट्रिपिंग के सहारे आपूर्ति किसी तरह दिया जा रहा है वहीं ग्रामीणांचल में घंटों बिजली के गुल रहने से सामान्य उपभोक्ताओं के साथ विशेष कर किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। धान, गन्ना एवं साकभाजी की फसलों की सिंचाई करने के लिए किसानों को प्राइवेट नलकूपों का सहारा लेना पड़ रहा है। नगर के तमसा मार्ग, इन्द्रलोक कालोनी, शास्त्रीनगर, शिक्षक कालोनी, पंडाटोला, मीरानपुर, अयोध्या मार्ग, अटिका, बैरमपुर बरवा, पटेल नगर, बनगांव मार्ग, पेवाड़ा, पार्क रोड, मिर्जापुर कोड़रा, जोगापुर समेत कई मोहल्लों की आपूर्ति व्यवस्था फ्यूज उड़ने तथा केबिल में फाल्ट आने से बीते 24 घंटो में घंटो...