अंबेडकर नगर, अगस्त 6 -- Ambedkar Nagar News: जहांगीरगंज, अम्बेडकरनगर, संवाददाता। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के माधवपुर गांव निवासी एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके साथ बाइक पर सवार चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल युवक का अयोध्या के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

हादसे का विवरण थाना क्षेत्र के माधवपुर गांव निवासी शुभम दूबे पुत्र स्वर्गीय अजीत दूबे उम्र लगभग 25 साल बुधवार को अपने चचेरे भाई रानू दूबे पुत्र स्वर्गीय प्रमोद दूबे के साथ बाइक से गोरखपुर गए थे। देर रात करीब साढ़े दस बजे दोनों घर लौट रहे थे। बेलघाट थाना क्षेत्र में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के किमी संख्या-39 पर पीछे...