Ambedkar Nagar News: ट्रक चालक से मारपीट के मामले में चार दिन बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं
अंबेडकर नगर, अक्टूबर 14 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर,संवाददाता। जलालपुर-मालीपुर मार्ग पर मोरंग लदे ट्रक को जबरन रोककर चालक और उसके सहायक से मारपीट, जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने, मोबाइल छीनने और धमकी देने के मामले में चार दिन बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है। पीड़ित चालक ने जलालपुर कोतवाली में प्रार्थनापत्र देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। मामले में अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं होने से कार्रवाई की स्थिति को लेकर सवाल उठ रहे हैं। आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के खालिसपुर निवासी ट्रक चालक परमानंद ने आरोप लगाया था कि आठ अक्टूबर की रात वह बिहार से मोरंग लादकर अकबरपुर जा रहा था। जलालपुर-मालीपुर मार्ग पर ब्रह्मदेव मंदिर के पास बुलेट और चारपहिया वाहनों से पहुंचे करीब छह लोगों ने ट्रक रुकवा लिया। आरोप है कि क्षेत्र में मोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.