Ambedkar Nagar News: ट्रक चालक व सहायक की पिटाई कर छीना मोबाइल
अंबेडकर नगर, अक्टूबर 11 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, संवाददाता। जलालपुर-मालीपुर मार्ग पर ब्रह्मदेव मंदिर के पास मोरंग लदे ट्रक को जबरन रोककर चालक और उसके सहायक के साथ मारपीट करने, जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने, मोबाइल छीनने और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित चालक ने थाना अध्यक्ष को प्रार्थनापत्र देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के खालिसपुर निवासी ट्रक चालक परमानंद के मुताबिक, आठ अक्टूबर की रात वह बिहार से मोरंग लादकर ट्रक से जलालपुर-मालीपुर मार्ग होते हुए अकबरपुर जा रहा था। आरोप है कि ब्रह्मदेव मंदिर के पास बुलेट और चार पहिया वाहनों से पहुंचे करीब छह लोगों ने ट्रक को जबरन रुकवा लिया और क्षेत्र में मोरंग नहीं बेचने की धमकी देते हुए उसके साथ मारपीट की। यह भी पढ़ें- Ambedkar Na...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.