अंबेडकर नगर, जुलाई 23 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जनपद की तहसील जलालपुर के विकास खंड भियांव अंतर्गत टौंस नदी के किनारे स्थित ग्राम सभा लखमीपुर पुरवा कर्मुल्लाहपुर में नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण आवागमन के लिए इस्तेमाल होने वाला लकड़ी का पुल जलमग्न हो गया, जिससे ग्रामीणों का आना-जाना पूरी तरह बाधित हो गया था। पुल के डूबने से स्कूली बच्चों, किसानों और स्थानीय ग्रामीणों को अपने दैनिक जरूरी कामों के लिए करीब 5 से 6 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही थी। ग्रामीणों ने प्रशासन से नाव की व्यवस्था कराए जाने की मांग की, जिसके बाद मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तहसील टांडा से नाव उपलब्ध कराई और उसे ग्राम सभा लखमीपुर पुरवा कर्मुल्लाहपुर में स्थापित करा दिया। यह भी पढ़ें- Khagaria News: परबत्ता...