Ambedkar Nagar News: टांडा अधिवक्ता कल्याण समिति के चुनाव में अध्यक्ष नरेंद्र पांडेय व राजेश सिंह बने महामंत्री
अंबेडकर नगर, अक्टूबर 28 -- Ambedkar Nagar News: टांडा, संवाददाता। अधिवक्ता कल्याण समिति टांडा के वर्ष 2026-2028 के कार्यकाल के लिए बुधवार को हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर नरेंद्र प्रसाद पांडेय ने महज एक मत से जीत दर्ज की। वहीं महामंत्री पद पर राजेश कुमार सिंह निर्वाचित घोषित किए गए। मतदान के बाद हुई मतगणना में दोनों पदों के परिणाम घोषित किए गए। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष शैलेंद्र उपाध्याय ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए नरेंद्र प्रसाद पांडेय और अरुण प्रकाश वर्मा के बीच सीधा मुकाबला था। इसमें नरेंद्र प्रसाद पांडेय को 46 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अरुण प्रकाश वर्मा को 45 मत प्राप्त हुए। इस तरह नरेंद्र प्रसाद पांडेय ने एक मत के अंतर से जीत हासिल की। अध्यक्ष पद के चुनाव में पांच मत अवैध घोषित किए गए। वहीं महामंत्री पद पर राजेश कुमार सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.