Ambedkar Nagar News: झाड़-फूंक के बहाने महिला को बनाया निशाना, पुलिस ने 'बाबा' को दबोचा
अंबेडकर नगर, अक्टूबर 13 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के राबीबहाउद्दीनपुर गांव में झाड़-फूंक के बहाने महिला से चोरी करने के मामले में पुलिस ने नदीम अहमद उर्फ बाबा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने झाड़-फूंक के बहाने महिला का कान का झुमका, एक हजार नगद और एक साड़ी चोरी कर ली थी। एसपी प्राची सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अकबरपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से 5,139 नगद, एक साड़ी और घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी नदीम अहमद उर्फ़ बाबा निवासी वाजिदपुर थाना जलालपुर के खिलाफ हंसवर और टांडा थानों में भी पूर्व में मुकदमे दर्ज हैं। यह भी पढ़ें- Lucknow News: अम्बेडकरनगर: नगदी साड़ी और वारदात में इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.