अंबेडकर नगर, अगस्त 23 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। रविवार दूसरे पहर हुई झमाझम बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया। हालांकि नगर के मुख्य मार्ग जलाशय में तब्दील हो गए। अयोध्या मार्ग समेत नगर के कई अन्य हिस्सों में सड़क पर जलभराव होने से आवागमन बाधित हो गया। नालों की सफाई न होने से भी जल निकासी में दिक्कत हुई। वहीं फसलों को पर्याप्त पानी मिलने से किसानों के चेहरे पर चमक आ गई। शनिवार भोर के बाद रविवार दूसरे पहर हुई तेज बारिश से उमस व गर्मी से लोगों को खासी राहत मिली। लेकिन नाले व नालियों की समुचित साफ सफाई न होने का परिणाम भी लोगों को भुगतना पड़ा। यह भी पढ़ें- Varanasi News: झमाझम बारिश के बाद लोगों ने झेला जलभराव दरअसल करीब डेढ़ घंटे हुई तेज बारिश से अयोध्या मार्ग स्थित चुंगी नाका लबालब पानी से भर गया। नतीजा यह हुआ कि एक तरफ जहा...