Ambedkar Nagar News: झमाझम बारिश से जलाशय में तब्दील हुए कई प्रमुख मार्ग
अंबेडकर नगर, अगस्त 3 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। रविवार को झमाझम बारिश से नगर समेत कई अन्य क्षेत्रों में जलभराव का संकट उत्पन्न हो गया। किसी मार्ग पर घुटने तक पानी भर गया तो कहीं कीचड़ से लोगों का आवागमन दुरुह बना रहा। अयोध्या मार्ग पर शीतला आश्रम, बनगांव रोड जैसे जलाशय में तब्दील हो गया हो। करीब डेढ़ घंटे तक चली बारिश से खेतों में भी लबालब पानी भर गया। जिससे किसानों को खासी राहत मिली। चूंकि बारिश न होने से धान की फसलें सूखने लगी थीं। बारिश ने लोगों को उमस से भी काफी राहत दिलाई। जिले में करीब दस दिन से बारिश नहीं हो सकी थी। हालांकि बीच बीच में कई बार बूंदाबादी जरूर हो जाती थी। लेकिन इसका कोई लाभ नहीं था। ऐसे में लोगों को गर्मी व उमस से खासी परेशानी हो रही थी। जबकि किसानों के सामने धान सिंचाई का संकट खड़ा हो गया था। तमाम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.