Ambedkar Nagar News: झटका मशीन की चपेट में आने से किसान की मौत
अंबेडकर नगर, अगस्त 14 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। अम्बेडकरनगर के अहिरौली थाना क्षेत्र के जरूखा गांव में शुक्रवार सुबह खेत की रखवाली के लिए लगाई गई झटका मशीन की चपेट में आने से 56 वर्षीय किसान की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में हड़कंप मच गया, जबकि परिवार में कोहराम मचा है। मृतक की पहचान राजितराम पुत्र स्व. मनीराम, निवासी जरूखा के रूप में हुई है। बताया गया कि राजितराम ने धान की फसल को जानवरों से बचाने के लिए खेत में झटका मशीन लगा रखी थी। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे राजितराम खेत के पास लगे पेड़ से दातून तोड़ने गए थे। इसी दौरान वह झटका मशीन से जुड़े विद्युत तार की चपेट में आ गए। करंट का जोरदार झटका लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते हीमेंशन आसपास के लोग और परिजन मौके प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.