अंबेडकर नगर, अगस्त 13 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, विधि संवाददाता। पुलिस महानिरीक्षक रेलवे लखनऊ के निर्देश पर सुरक्षा के दृष्टिगत गुरुवार को चेकिंग अभियान चलाया। अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर चले चेकिंग अभियान में लावारिस हालत में मिले दो मोबाइल को उसके स्वामियों को बुलाकर सौंपा गया। जीआरपी थानाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा की अगुवाई में चलाए गए चेकिंग अभियान से वहां से यात्रा करने वाले यात्री सुरक्षा के प्रति आस्वथ्य दिखे। प्लेटफार्म नम्बर एक, दो एवं तीन सर्कुलेटिंग एरिया, टिकट विंडों तथा अकबरपुर स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों में किए गए सघन में कोई अप्रिय वस्तु न मिलकर दो मोबाइल लावारिस हालत में मिला। दोनों मोबाइलों की कीमत 50 हजार रुपए से ज्यादा थी। थानाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने बताया कि दोनों मोबाइल के वास्तविक स्वामी अकबरपुर कोतवाली के जमुनीपु...